रांची के शराब व्यवसाई पिछले 3 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका,जानिए पूरा मामला

    रांची के शराब व्यवसाई  पिछले 3 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका,जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI)- राजधानी रांची के लालपुर क्षेत्र के रहने वाले शराब व्यवसाई पिछले 3 दिनों से लापता हैं. उनके बारे में कोई जानकारी उनके परिजनों को नहीं है. पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.

    कार से मिला एक WRITTEN नोट 

    जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के नवीन विद्यालय में रहने वाले शराब व्यवसाई वैभव अग्रवाल पिछले 3 दिनों से लापता है. गत 28 अप्रैल को वे घर से निकले थे. उसके बाद से ही उनका अता-पता नहीं है. वैभव अग्रवाल का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है. लापता होने से पहले वैभव अग्रवाल ने लालपुर स्थित एक एटीएम से 45 हजार निकाले थे. जब उनकी कार की जांच की गई तो एक नोट लिखा हुआ मिला है. इस नोट में वैभव अग्रवाल ने लिखा है कि उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया है. वे इसे चुकता नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने पत्नी और बेटे से क्षमा मांगी है. वैभव अग्रवाल लालपुर थाना क्षेत्र के नवीन मित्रा लेन में रहते हैं. पुलिस उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है. अभी तक किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली है. इधर शराब व्यवसाई के परिजन और परिचित काफी चिंतित हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news