रांची: साइकिल देने की योजना पर काम हुआ शुरू, निकला टेंडर

    रांची: साइकिल देने की योजना पर काम हुआ शुरू, निकला टेंडर

    रांची(RANCHI) - स्कूली छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दी जाने वाली साइकिल के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ी है हेमंत सरकार ने साल 2023-24 के लिए प्रक्रिया शुरू की है. टेंडर निकाला गया है.

    जानिए क्या है योजना

     झारखंड सरकार कक्षा 8 और 9 के छात्र-छात्राओं को साइकिल देती है. पिछले 3 साल से साइकिल खरीद कर नहीं दी जा सकी. इस बार सरकार खरीद कर देगी इसके लिए टेंडर निकाला गया है अभी टेक्निकल टेंडर निकला है उसके बाद फिर फाइनेंशियल निकलेगा. मोटे तौर पर 1 साल में एक अनुमान के अनुसार 3.5 लाख साइकिलें खरीदी जाएंगी.

    राज्य सरकार कितना पैसा रखी है साइकिल के लिए

    झारखंड में दो विभागों की संयुक्त योजना के तहत एससी, एसटी,ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को साइकिल देने का प्रावधान है. इसमें कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक विभाग दोनों की सहभागिता होती है. एक साइकिल के लिए 4500 रुपए निर्धारित है.अब टेंडर में जो भी कंपनी L 1 आएगी, उसे वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए साइकिल आपूर्ति का काम मिलेगा. पिछले तीन वर्षों के लिए छात्र छात्राओं को साइकिल देने की तैयारी थी. बताया जाता है कि कोहिनूर नामक कंपनी की साइकिल देने की बात हो गई थी लेकिन इस पर पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आपत्ति जताई तब जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह तय किया कि लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में ही राशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित कर दी जाए. बच्चों को साइकिल उत्तम क्वालिटी की मिले यह अब प्रयास हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news