केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रांची दौरा रद्द , उनकी जगह पहुंचे राज्य मंत्री मुजपारा महेंद्रभाई

    केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रांची दौरा रद्द ,  उनकी जगह पहुंचे राज्य मंत्री मुजपारा महेंद्रभाई

    रांची(RANCHI): केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का रांची दौरा रद्द हो गया है. उन्हें आज यहां विभाग के एक आयोजन में शरीक होना था. उनकी जगह विभाग के राज्य मंत्री मुजपारा महेंद्रभाई शामिल हुए.  इनके अलावा  झारखंड की महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, सचिव इंदेवार पांडे, नीति अयोग के प्रतिनिधि, समाज कल्याण के ए. डोड्डे,  रांची DC: छवि रंजन, गुमला DC सुशांत गौरव और रांची डीडीसी विशाल सागर भी मौजूद थे.

    कार्यक्रम में नीति अयोग की ओर से एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया गया. जिले में महिला और बच्चों के सम्बन्ध में वर्तमान वस्तुस्थिति और वर्तमान में किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में बताया गया.

    कार्यक्रम में पोषण विषय पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से एक फिल्म प्रदर्शित की गई.  जिसमें मां और बच्चों के लिए पोषण के महत्त्व को दर्शाया गया है. फिल्म के जरीये ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक किया जाएगा.  जोनल मीटिंग में एक और फिल्म दिखाई गई, जो झारखंड के गिरिडीह जिले में वन स्टॉप सेंटर से सहयोग प्राप्त करने वाली एक महिला की जिंदगी से  जुड़ी कहानी है.  बैठक में झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि शामिल हैं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news