Good News: रांची- वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर होगा ठहराव

    Good News: रांची- वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर होगा ठहराव

    रांची(RANCHI): रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा. बता दे कि 13 जुलाई को पत्र लिखकर भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़ा पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया था.

    डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दी है.  जिसकी सूचना रेल मंत्री ने डॉ वाजपेयी को दी है. डॉ वाजपेयी ने इस ट्रेन ठहराव के लिए रेल मंत्री महोदय का झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार जनकल्याण को समर्पित है.



    Related News