रांची : बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार, जानिए इन अपराधियों की क्या योजना थी

    रांची : बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार, जानिए इन अपराधियों की क्या योजना थी

    रांची (RANCHI): - रांची शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह तीनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू नदी के किनारे ये तीन अपराधी किसी अपराध को अंजाम देने की नियत से जुटे हैं. पुलिस ने इनकी घेराबंदी कर हरमू नदी के किनारे से तीनों को गिरफ्तार किया है.

    देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद

    हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक चरित्र वाले संदिग्ध लोग सक्रिय देखे जा रहे हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आधार पर हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ने में सफलता पाई. इनके पास से देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

     बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

    हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जमील मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद वसीम शामिल हैं. पुलिस इन से कड़ी पूछताछ कर रही है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह लोग कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news