रांची: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल ने अधिकारियों से तैयारी की ली जानकारी, जानिए क्या कहा

    रांची: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल ने अधिकारियों से तैयारी की ली जानकारी, जानिए क्या कहा

    रांची(RANCHI): राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर को अपराह्न 3 बजे रांची पहुंचेंगी. वे राज भवन में विश्राम करेंगी. राज भवन में इसकी तैयारी हो रही है. इधर राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल को राज भवन बुलाकर तैयारी के बारे में जानकारी ली.

    किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए: राज्यपाल 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलीहातू जाएंगी. सारी तैयारी हो रही है. राज्यपाल रमेश बैस ने अधिकारियों से पूछा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा सुरक्षा के इंतजाम किस स्तर के किए जा रहे हैं. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने होली हाथों और मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी. पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने सुरक्षा इंतजाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. राज्यपाल ने कहा कि किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news