रांची थार कांड: दोस्त ही निकला 6 लोगों को रौंदने वाला,गाड़ी जब्त,आरोपी गिरफ्तार

    Ranchi Thar incident: Friend turns out to be the one who ran over 6 people, vehicle seized, accused arrested|रांची थार कांड: दोस्त ही निकला 6 लोगों को रौंदने वाला,गाड़ी जब्त,आरोपी गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में देर रात मौत बन कर थार ने टीटी समेत कई लोगों को रौंद दिया. घटना में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल है. इस मामले में पुलिस ने थार को जब्त कर लिया साथ ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि देर रात की घटना में एक की जान चली गई है. सभी अमरावती इलाके में एक गृह प्रवेश में शामिल होने पहुंचे थे. इसी बीच एक युवक के साथ कुछ नोक झोंक हुई और फिर उसने थार में बैठ कर दोस्तों पर चढ़ा दिया. जिसमें कई लोग घायल हुए. सभी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक धर्मेद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.                 



    Related News