रांची : व्यवसायी हत्याकांड मामले में एसएसपी ने एसआईटी टीम का किया गठन, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

    रांची : व्यवसायी हत्याकांड मामले में एसएसपी ने एसआईटी टीम का किया गठन, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र व्यवसायी की हत्या मामले में रांची एसएसपी के निर्देश में एक एसआईटी का गठन किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. इस एसआईटी में डीएसपी प्रवीण कुमार के अलावा रातु थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी और खलारी थाना प्रभारी शामिल है.

    पुलिस ने एंट्री और एक्जिट प्वाइंट को किया सील

    मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद जिले के एंट्री एक्जिट प्वाइंट को सील किया गया है. साथ ही आस-पास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. एसएसपी ने बताया की मृतक व्यवसाई ने रांची पुलिस को धमकी से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी थी. कोयला व्यवसाई अभिषेक श्रीवास्तव का कारोबार भी पिपरवार इलाके में चलाता था. ऐसे में रांची पुलिस इस पहलू को लेकर चतरा जिले की पुलिस से भी स्मारक स्थापित कर जानकारी जुटाने में लगी है. उन्होंने बताया की मामले में कुछ अहम सुराग हांथ लगे है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

    रिंग रोड में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

    बता दें कि अभिषेक श्रीवास्तव सुबह 10.15 बजे रांची जाने की बात कह कर घर से निकले थे. तभी सामने से सफेद रंग की स्कार्पियो कार आयी. इससे दो अपराधी मंकी कैप पहन कर निकले और सामने से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. गोली मारने के बाद स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपराधी रिंग रोड की तरफ भाग गये. घटना के दौरान गोली चलने की आवाज सुन कर लोग घरों में घुस गये. बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अभिषेक को मेडिका अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से 11 खोखे बरामद किये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.



    Related News