रांची: रुक्का डैम के समीप चार युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी, जानिए पूरा मामला

    रांची: रुक्का डैम के समीप चार युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI): रांची जिले के बीआईटी ओपी क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर चार युवकों का शव मिला है. सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. संदेहास्पद स्थिति में सभी युवकों के शव मिले हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

    जानिए मौत के पीछे का क्या कारण हो सकता है

    रुक्का डैम के किनारे चार युवकों का शव मिला है. एक पेड़ के पास से सभी चारों का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि सभी युवक डैम में मछली पकड़ने गए थे. संभव है कि वज्रपात होने से सभी इसकी चपेट में आ गए. बीआईटी ओपी की पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो डैम पहुंचकर  शव को कब्जे में लिया. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.



    Related News