रांची: बर्थडे पार्टी के दौरान बार में हुआ हंगामा, बाउंसर ने जमकर की पिटाई, कई घायल 

    रांची: बर्थडे पार्टी के दौरान बार में हुआ हंगामा, बाउंसर ने जमकर की पिटाई, कई घायल 

    रांची(RANCHI)- रांची शहर के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड स्थित एक एक बार में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान हंगामा हुआ और उसके बाद बाहर के बाउंसर ने सब की धुनाई कर दी.

    जानिए इस घटना को विस्तार से

    बर्थ्डै पार्टी मनाई जा रही थी. यह पार्टी लालपुर थाना अंतर्गत जेल रोड में स्थित काइरो बार में हो रही थी. कई युवक मिलकर पार्टी मना रहे थे लेकिन इसी दौरान पार्टी में शामिल लोग कुछ ऐसा करने लगे जिससे बार के लोगों को उन्हें रोकना पड़ा लेकिन बात आगे बढ़ती चली गई.तब फिर बार में आए बर्थडे मनाने वाले युवकों की धुनाई शुरू कर दी गई.

    बार में मारपीट से कई घायल

    बार के लोगों का कहना है कि युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे लेकिन नशे की हालत में हुए कथित रूप से बदसलूकी पर उतर आए. बहुत समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने. उधर पार्टी मनाने आए युवकों का कहना है कि वे लोग बार में पार्टी मना रहे थे लेकिन इसी दौरान छोटी सी बात पर उन लोगों पर हमला कर दिया गया. इस घटना में चार लोगों को चोट आई है एक को गंभीर चोट आई है. सुदीप उरांव के अलावा प्रिंस सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा और दीपक कुमार घायल हुए हैं. घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है.लालपुर थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news