रांची: फर्जी RPF जवान बन कर टिकट काउंटर के अंदर से उड़ाया 29 हजार रुपए, जानिए कैसे पकड़ाया

    रांची: फर्जी RPF जवान बन कर टिकट काउंटर के अंदर से उड़ाया 29 हजार रुपए, जानिए कैसे पकड़ाया

    रांची - एक से एक फर्जी लोग आपको देखने या उनके बारे में सुनने को मिलेगा. ऐसा ही एक मामला रांची रेलवे स्टेशन पर सामने आया है. यहां पर टिकट काउंटर के अंदर रेलवे पुलिस फोर्स का जवान बनकर एक युवक 29000 रुपए उड़ा लिया. इस शातिर व्यक्ति को वैसे तो पकड़ लिया गया है लेकिन इसके बारे में जानना जरूरी है.

    जानिए इसने क्या किया टिकट बुकिंग काउंटर पर

    रांची रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर के अंदर घुसकर यह फर्जी आरपीएफ कर्मचारी टिकट मांगा इस समय बुकिंग काउंटर पर 3 महिला कर्मचारी थीं .उनका ध्यान भटका कर काउंटर से 29 हजार रुपया ले भागा. जब इसकी भनक वाणिज्यिक क्लर्क नीतू कुमारी को लगी तो उसने तत्काल सूचना आरपीएफ रांची पोस्ट को दी. उसके बाद उसका सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. इस व्यक्ति की पहचान हो गई. तुरंत चारों तरफ उसकी तस्वीर को सर्कुलेट किया गया. खोजबीन करते-करते रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास यह फर्जी व्यक्ति पकड़ा गया. उसके पास से काउंटर से उड़ाए गए 29000 रुपए बरामद कर लिए गए. पूछताछ पर पता चला कि वह चुटिया हनुमान मंदिर के पास का रहने वाला है. कृष्णापुरी में उसका आवास है उसके पिता का नाम शंकर पासवान है और इस फर्जी व्यक्ति का नाम सूरज कुमार है. उसे पकड़ लिया गया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news