ईद मिलाद उन नबी को लेकर अलर्ट रांची पुलिस, मैन रोड से सर्जना चौक तक वाहनों की नो एंट्री, पुलिसकर्मी तैनात

    ईद मिलाद उन नबी को लेकर अलर्ट रांची पुलिस, मैन रोड से सर्जना चौक तक वाहनों की नो एंट्री, पुलिसकर्मी तैनात

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आज ईद मिलाद उन नबी का जुलूस निकाला जाएगा. इसे देखते हुए राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसी कड़ी में राजधानी रांची में भी पुलिस के साथ रैप, जैप औऱ आईआरबी के जवान को तैनात किया गया है.

    संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया फोर्स

    जानकारी देते हुए डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर फोर्स की तैनाती की गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि रांची रेंज के सभी जिले जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आए थे. वहां पुलिस के द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है. साथ ही वैसे तत्व जो कभी ना कभी सांप्रदायिक मामलों के आरोप में जल जा चुके है. उनके उपर पुलिस के द्वारा विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी.

    वाहनों की नो एंट्री

    बता दें कि राजधानी में ईद मिलाद उन नबी का जुलुस विभिन्न रूटों से निकलने वाला. इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. मैन रोड से सर्जना चौक तक जुलुस के दौरान सुबह 10 बजे से जुलुस की समाप्ती तक वाहनों की नो एंट्री होगी. साथ ही सुरक्षा के लिहाज दो हजार से अभी जवानों को तैनात किया गया है. जो संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखेंगे. इस बार पूरे शहर पर नजर रखने के लिए 70 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिनकी निगरानी करने के लिए 50 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news