एक्टिव मोड में रांची पुलिस, फिर कैसे हो गई जेवर दुकान में 10 लाख की चोरी, CCTV भी साथ ले गए चोर

    एक्टिव मोड में रांची पुलिस, फिर कैसे हो गई जेवर दुकान में 10 लाख की चोरी, CCTV भी साथ ले गए चोर

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है. आये दिन कभी गोलीबारी, छिनतई औऱ लूट की घटना को अंजाम देते हैं. ऐसे में ताजा मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह बाइपास रोड के समीप श्री कृष्णा ज्वेलर्स में चोरी की वारदात सामने आई है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि चोरों ने पहले बगल की दुकान में शटर काटी फिर उस दुकान से घुसकर श्री कृष्ण ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और डोरंडा थाने की टीम पहुंच गई है. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. हालांकि पुलिस को अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

    ज्वेलरी दुकान के मालिक गोपाल सोनी ने बताया कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए हैं. दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था लेकिन चोर डीवीआर और सीसीटीवी कैमरा दोनों उखाड़कर अपने साथ ले गए.

    राजधानी रांची में इस तरह की घटनाएं इन दिनों आम हो गई है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि रांची लूटेरों का सेफ जोन बन गया है. लूटेरे आराम से वारदात को अंजाम देते है, उसके बाद फरार हो जाते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news