रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पकड़ा गया लालू यादव

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पकड़ा गया लालू यादव

    रांची(RANCHI): सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में फायरिंग की वारदात की जांच करने के दरम्यान पुलिस ने ड्रग्स पैडलिंग के नेक्सस का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.  आरोपियों के पास से एक मेड इन USA लिखा पिस्टल,कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद किया है.  

    दरअसल राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, इस वीडियो के मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनी जो अपराधियों की तलाश में जुटी थी.  इसी फेहरिस्त में पुलिस ने 05 आरोपियों को धर दबोचा, अपराधियों के पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया है.  

    गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव,अनिकेत पाठक,निहाल पाण्डेय और नीरज कुमार शामिल है.  बता दें कि सभी आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जेल भी जा चुके है.  मामले की जानकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी ने बताया कि ये गिरोह नशे की तस्करी की काली कमाई के जरिए और हथियार खरीदने की फिराक में थे ताकि कुछ बड़ी वारदातों को अंजाम दे सके.  

     

     



    Related News