रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची में सरेआम नशे का काला कारोबार चल रहा है. इस काले कारोबार ने पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती पेश की है, ऐसा इस लिए क्योंकि नशे के सौदागर अब शहर के युवा को इस दलदल में अपने साथ शामिल कर रहे है. हालांकि बीच-बीच में रांची पुलिस तमाम सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. इसके बावजूद भी नशे के सौदागर लगातार तस्करी कर पुलिस को खुली चुनौती देते आ रहे है. इसी कड़ी में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.   

    दरअसल रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तीनों तस्करों की गिरफ्तारी चुटिया के साहू टोली से की गई है. तस्करों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों कि पहचान राज सिंह, मुन्ना भोक्ता व सोनू लोहरा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पहले भी यह अपराधी तस्करी की घटना में जेल जा चुका है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news