रांची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    रांची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    रांची (RANCHI):  रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने धुर्वा थाना से बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा औऱ कारतूस बरामद किया है.

    गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की छापेमारी

    जानकारी देते हुए हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कुछ अपराधी बढ़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना मिलते ही डीएसपी ने धुर्वा थाना,तुपुदाना थाना और पुंदाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में उक्त होटल की घेराबंदी की. जिसके बाद पुलिस ने पांचो लोगों को शंक के आधार पर पकड़ा. जांच करने के दौरान पुलिस ने उनके पास से हथियार व कारतूस मिले. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए धुर्वा थाना ले जाया गया है. फिलहाल धुर्वा थाना की पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. वे क्या करते वाले थे साथ ही किसके लिए काम करते है. इसकी जानकारी पुलिस फिलाहल ले रही है. वहीं पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि उनमें से दो जमीन का दलाली करते है. वहीं तीन लोगों ने बताया कि वे ढाबे में खाना-खाने पहुंचे थे. फिलहाल पांचों से पुलिस की पूछताछ जारी है. पकड़े गए आरोपियों में लालू महतो और मो. शाहिद होटल ही हथियार लहरा रहे थे.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news