रांची: पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या,व्यस्त इलाके में हुई हत्या से सनसनी, जानिए पूरा मामला 

    रांची: पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या,व्यस्त इलाके में हुई हत्या से सनसनी, जानिए पूरा मामला 

    रांची(RANCHI): - राजधानी रांची के व्यस्त इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. हत्या पत्थर से कूच कर की गई है. घटनास्थल पर लाश के करीब पत्थर मिले हैं. पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है. घटनास्थल पर खून बिखरे पड़े थे.

    पुलिस कर रही जांच

    राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत रातू रोड में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य के हिसाब से स्पष्ट होता है कि इस व्यक्ति की हत्या पत्थर से सर पर मारने से हुई है. घटना की सूचना पाते ही सुखदेव थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

    पुलिस के अनुसार अहले सुबह यह घटना हुई है. मृतक स्थानीय निवासी है और ऐसा लग रहा है कि किसी व्यक्ति से इसकी दुश्मनी रही होगी.इसलिए मौका पाकर हत्यारे ने इसे पत्थर से कूच कर मार दिया. जिस स्थान पर यह घटना हुई है. रात में भी वाहनों का उधर से आना-जाना लगा रहता है. पुलिस की भी पेट्रोलिंग होती रहती है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news