सेक्स रैकेट का हब बनता जा रहा रांची! सड़क से लेकर होम सर्विस की दी जा रही सुविधा, पुलिस ने की कार्रवाई    

    सेक्स रैकेट का हब बनता जा रहा रांची! सड़क से लेकर होम सर्विस की दी जा रही सुविधा, पुलिस ने की कार्रवाई

    रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची सेक्स रैकेट का अड्डा बनता जा रहा है. स्पा से लेकर सड़क तक लड़कियां धंधा करने को बैठ रही है. लड़कियों की ऑनलाइन भी बुकिंग की जाती है. लड़कियों के दाम लगाए जाते है. इस पूरे खेल में अकेले लड़की नहीं बल्कि एक पूरा गैंग काम कर रहा है. लेकिन अब पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है. देर रात राजभवन के पास से दर्जनों लड़कियों को हिरासत में लिया है. सभी से महिला थाना में पूछताछ की जा रही है.

    दरअसल रांची में शाम के समय राजभवन रोड और रेलवे स्टेशन की सड़क किनारे लड़कियों की दुकान लगाई जाती है. सभी लड़कियों का एक हेड होता है. जो रेट और जगह तय करता है. इसमें अधिकतर लड़कियां बंगाल की होती है. जिन्हें झारखंड धंधा कराने के लिए लाया जाता है. ऐसे कई मामलों का खुलासा पुलिस ने किया है. जिसमें बांग्लादेश तक की लड़कियां शामिल होने की जानकारी मिली है.

    अब फिर एक बार रांची में पुलिस ने सेक्स रैकेट पर डंडा चलाया है. कोतवाली डीएसपी और महिला थाना प्रभारी ने राजभवन के पास छापेमारी की. इस रेड में दर्जनों लड़कियों को हिरासत में लिया है. पुलिस को शक है कि सभी धंधा करने के उद्देश्य से सड़क किनारे बैठी थी. पुलिस जैसे ही पहुंची उसके बाद सभी की गतिविधि संदिगध दिखी. जिसके बाद कार्रवाई की गई है. अब तक की पूछताछ में कई जानकारी मिली है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही इस धंधा के गिरोह का भी भंडा फोड़ हो सकता है.                            

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news