रांची: डोरंडा के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

    शहर के डोरंडा में स्थित एक दुकान में आग लग गई है. सुबह-सुबह आग चिंगारी देखी गई और देखते ही देखते पूरी दुकान में आग फैल गई. इससे लाखों के नुकसान की आशंका है.

    रांची(RANCHI )- शहर के डोरंडा में स्थित एक दुकान में आग लग गई है. सुबह-सुबह आग चिंगारी देखी गई और देखते ही देखते पूरी दुकान में आग फैल गई. इससे लाखों के नुकसान की आशंका है. आग कपड़े की दुकान में लगी.

    जानिए घटना के बारे में विस्तार से

    आग लगने की यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के क्लच लाइफ स्टाइल टेक्सटाइल की दुकान में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 5 बजे दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था. इसके बारे में जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना देने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची.तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया था.कपड़े की इस दुकान में कुछ भी नहीं बचा था.दुकान मालिक के अनुसार आग लगी कि घटना में लाखों का नुकसान हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news