रांची में बेखौफ बदमाश! होमगार्ड जवान से चाकू के बल पर स्कूटी लूटी

    रांची में बेखौफ बदमाश! होमगार्ड जवान से चाकू के बल पर स्कूटी लूटी

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है. क्षेत्र में सुबह ड्यूटी कर लौट रहे एक होमगार्ड जवान को निशाना बनाया गया. रेलवे कॉलोनी टीओपी के समीप कुछ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. दरअसल पीड़ित जवान गणेश राम अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात अपराधियों ने  उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और अचानक उन पर चाकू तान दिया.

    जिसके बाद अपराधियों ने न सिर्फ जवान को जान से मारने की धमकी दी बल्कि उन्हें डरा-धमकाकर उनकी स्कूटी छीन ली. इतना ही नहीं इस लूटपाट के दौरान अपराधियों की एक चौंकाने वाली करतूत भी सामने आई. स्कूटी लेकर भागने के क्रम में उन्होंने जवान की वर्दी और टोपी को रास्ते में ही फेंक दिया और वाहन लेकर भाग गए.

    इस घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीओपी और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



    Related News