रांची: रिम्स-2 निर्माण को लेकर किसानों का फिर विरोध, सड़क पर धान का बिचड़ा लगाकर किया प्रदर्शन

    रांची: रिम्स-2 निर्माण को लेकर किसानों का फिर विरोध, सड़क पर धान का बिचड़ा लगाकर किया प्रदर्शन

    रांची(Ranchi): झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स 2 का निर्माण किया जाना है. आपको बताए रिम्स 2 कांके प्रखंड के नगड़ी इलाके में बनने जा रहा है. लेकिन इस हॉस्पिटल के निर्माण से आदिवासी किसान नाराज़ हैं. आदिवासी किसान इस जमीन के अधिग्रहण का लगातार विरोध कर रहे हैं. जिस जमीन पर अस्पताल का निर्माण होना है वह किसने की कृषि योग्य भूमि है.

    जाने क्यों ग्रामीण सड़कों पर उतरे 

    आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर बिना जानकारी और मुआवजे के घेराबंदी की जा रही है. यह उनकी जीवन जीने और पहचान का एकमात्र आधार है. इसको लेकर आज किसान विरोध प्रदर्शन पर निकले हैं. जहां इस प्रदर्शन में किसान कुदाल लेकर निकले और रोड पर ही खेती कर अपनी नाराजगी जताने लगे. इसी बीच पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसानों को रोकने का खूब प्रयास किया लेकिन किसानों ने कहा कि हमारे साथ गलत हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है की खेती ही उनका एकमात्र सहारा है, सरकार ने रिम्स 2 बनवाने से पहले ग्रामीणों से बातचीत नहीं की और घेराबंदी करने लगे. प्रदर्शन में मौजूद किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी ही खेती में घुसने से मना किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news