रांची: बड़ा तालाब से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

    रांची: बड़ा तालाब से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

    रांची(RANCHI )- शनिवार की सुबह राजधानी रांची में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. यह शव एक युवक का है जो पिछले कई दिनों से घर से गायब था.कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक का शव बरामद किया गया है.

    जानिए कौन है यह युवक

    कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ा तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है. इसके बारे में जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार यह युवक 31 दिसंबर की रात से लापता था. संभवतः अपने कुछ मित्रों के साथ नव वर्ष के जश्न में शामिल होने गया होगा. उसके बाद से यह लापता हो गया. इस युवक का नाम लारेब आरिफ बताया गया.

    कोतवाली पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह युवक रांची के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत शाहबाग का रहने वाला था.इसकी गुमशुप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. मृतक युवक के पिता अकरम ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.शव‌ मिलने के बाद परिजनों का कहना है कि इसकी हत्या कहीं अन्यत्र कर तालाब में बॉडी को फेंक दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण का पता चलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news