रांची : खेत में मिला जंगली हाथी का शव, लोगों ने की पूजा

    रांची : खेत में मिला जंगली हाथी का शव, लोगों ने की पूजा

    रांची (RANCHI) : मकई के खेत से एक जंगली हाथी का शव पाया गया हैं. यह घटना रांची के हरही-पुरियो इलाके की है. इसकी जानकारी मिलते है लोगों की भीड़ जुट गई है. वहीं बताया जा रहा है कि हाथी कई दिनों से बीमार था जिसकी वजह से देर रात हाथी ने दम तोड़ दिया. सुबह जब ग्रामीणों की नजर हाथी के शव पर पड़ी तो उन्होंने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी. वन विभाग से आयी टीम ने पोस्टमार्टम के लिए हाथी के शव भेज दिया है. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत कैसे हुई इसकी सपस्त जानकारी मिल पाएगी.

    लोगों ने की हाथी की पूजा

    ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा अर्चना की. हाथी को टीका लगाया गया और साथ ही उसे हाल रंग की चुनरी चढ़ाई गई. हिन्दू परंपरा में हाथी को गणेश जी का रूप माना जाता है और लोग इसकी पूजा करते है. हिन्दू धर्म में ऐसे कई पशु हैं जिन्हे भगवान का दर्जा दिया गया है. ऐसे में पशुओं की मान्यता और भी बढ़ गई है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news