पहले बर्थ डे पार्टी में साढ़ू को बुलाया, फिर खेक खिला कर मार दी गोली! देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो    

    पहले बर्थ डे पार्टी में साढ़ू को बुलाया, फिर खेक खिला कर मार दी गोली! देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो    

    रांची(RANCHI): साढ़ू में कई बातों को लेकर हल्का विवाद होता रहता है. सभी परिवार में थोड़ी ताना तनी देखने को मिलती है. लेकिन एक ऐसा भी साढ़ू निकला जिसने बर्थ डे पार्टी पर बड़े साढ़ू को गोली मार दी. पहले सभी ने एक साथ केक काट कर खूब मस्ती की. एक दूसरे को केक खिलाया.शराब के नशे में खूब शोर मचाया. लेकिन जैसे ही बड़ा साढ़ू अर्जुन महतो थक कर सोया पहले से घात लगाए छोटे  साढ़ू ने उसे गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया.      

    दरअसल यह मामला राहे थाना है.  लोहाहातु दुलमी में बीती रात बर्थडे पार्टी का जश्न गम के माहौल में बदल गया.यहां पर एक रिश्तेदार ने ही सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी. मामला यह है कि बुंडू निवासी अर्जुन महतो अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में आया था. दरअसल झरिया महतो के घर बर्थडे पार्टी थी.देर रात होने की वजह से वह वापस अपने घर नहीं गया और झरिया महतो के घर पर ही ठहर गया.

    बर्थडे पार्टी किस तरह गमगीन बन गई

    अर्जुन महतो को क्या पता था कि बर्थडे का यह जश्न उनके जीवन का अंतिम मौका होगा. अर्जुन महतो अपने बड़े साढ़ू के घर था. बताया जाता है कि उसका छोटा साढ़ू दीवार को फांद कर घर में प्रवेश कर गया और अर्जुन महतो को गोली मार दिया. गोली मारने वाला समीर, अर्जुन महतो और झरिया महतो का साढ़ू है. उसे इस बर्थडे पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया था. गोली मारने की घटना को झरिया महतो की पत्नी पुष्पा देवी ने देख लिया.वह गोली मारकर फरार हो गया.

    पश्चिम बंगाल से आकर राहे में की हत्या

    अर्जुन महतो और समीर कोइरी के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.समीर को यह पता था कि झरिया महतो के यहां बर्थडे पार्टी है तो वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आकर अर्जुन महतो की गोली मारकर हत्या कर दिया.अर्जुन महतो को गोली लगने के बाद उनके रिश्तेदार रांची के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घर सब्जी विक्रेता अर्जुन महतो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news