रांची: कांग्रेसी मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना, एयरपोर्ट पर बन्ना गुप्ता ने मीडिया से की बात

    रांची: कांग्रेसी मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना, एयरपोर्ट पर बन्ना गुप्ता ने मीडिया से की बात

    रांची(RANCHI): कांग्रेस पार्टी के लिए आज बहुत ही अहम दिन है. आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम आना है. परिणाम के पूर्व दोनों दावेदारों के समर्थकों की दिलो की धड़कन बढ़ी हुई है. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख भी रांची से दिल्ली रवाना हो गए हैं.

    एयरपोर्ट पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नए अध्यक्ष से संगठन मजबूत होगा. नए ऊर्जा के साथ सभी नेता 2024 के चुनाव की तैयारी में लगेगें. संगठन की मजबूती के लिए सभी लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से देश में बढ़ती दूरियां को मिटाने की कोशिश की जा रही है.

    मलिकार्जुन खड़गे जीते चुनाव

    वहीं बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मलिकार्जुन खड़गे जीत चुके हैं। उन्हें शशि थरूर के खिलाफ 8 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है. हालांकि, कांग्रेस की ओर से इसका आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.   

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news