Ranchi breaking- बेलगाम अपराधियों ने पटेल चौक पर युवती को सरेआम गोलियों से भूना

    Ranchi breaking- बेलगाम अपराधियों ने पटेल चौक पर युवती को सरेआम गोलियों से भूना

    रांची(RANCHI): रांची के पॉश इलाके हरमू पटेल चौक के पास अपराधियों ने 20 वर्षिय छात्रा निवेदिता नयन की गोली मार दी. जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले अपराधी बाइक सावर होकर आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फ़रार हो गए है. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.  बताया जा रहा है कि युवती नवादा की रहने वाली है, वह रांची के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. 


    रिम्स में चल रहा छात्रा का इलाज  


    वहीं आनन फानन में स्थानीय लोगों ने छात्रा को रिम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जिस युवक ने छात्रा को गोली मारी है. दोनों की जान पहचान पहले से थी.लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच दूरी बढ़ी क्योंकि लड़की के परिवार के लोगों दोनों की दोस्ती की ख़बर लग गई थी. इसके बाद पिछले एक महीने से दोनों में बात चीत बंद हो गई थी. इस बीच निवेदिता का पीछा लड़का नहीं छोड़ रहा था. वह हर दिन उनका पीछा किया करता था. आज भी जब लड़की बाहर से अपने होस्टल के लिए निकली वैसे ही होस्टल के करीब लड़के ने उसे गोली मार दी.


    जल्द की जाएगी आरोपी की गिरफ्तारी 


    सिटी एसपी सुभांशु जैन ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. पहली प्राथमिकता घायल लड़की की जान बचाने का है. जिसके बाद आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द ही गोली मारने वाले आरोपी कि गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news