जामताड़ा में हथियारबंद अपराधियों का तांडव ,सुबह -सबेरे खेली खून की होली!

    जामताड़ा में हथियारबंद अपराधियों का तांडव ,सुबह -सबेरे खेली खून की होली!

     

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद से सटे जामताड़ा में रविवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने तांडव मचाया।  जानकारी के अनुसार जामताड़ा के नारायणपुर थाना के धर्मपुर मोड पर रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.  मृतक की पहचान फुरकान अंसारी के रूप में हुई है.  दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी गोविंदपुर- साहिबगंज नेशनल हाईवे की ओर से आये.  हाईवे पर कुछ देर रुक कर धर्मपुर मोड की ओर बढ़े , वहां दुकान पर नाश्ता के लिए गए फुरकान अंसारी को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली दाग दी.

      उसके बाद उनका कोई पीछा ना करें, उसके लिए हवा में फायरिंग की.  गोली लगने के बाद फुरकान अंसारी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन सूत्रों के अनुसार रास्ते में ही  मौत हो गई.  इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर  बुरा हाल है.  प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार सुबह 8:00 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई और देखा गया कि फुरकान अंसारी लहूलुहान पड़े है. 

     उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई.  घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी पहुचें।  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की.  सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।  पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.  हत्या के  कारणों  का पता भी नहीं चला है.  लेकिन अंदाज लगाया जा रहा है कि किसी पुरानी  दुश्मनी की वजह से  इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News