रामगढ़ : बरकाकाना कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर गोलीबारी के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, पर्चेज मैनेजर को लगी थी गोली

    रामगढ़ : बरकाकाना कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर गोलीबारी के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, पर्चेज मैनेजर को लगी थी गोली

    रामगढ़ (RAMGARH) : पुलिस को बरकाकाना ओपी क्षेत्र में हुए गोलीबारी के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना को अंजाम देनेवाले दोनों अपराधियों को 48 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी.

    अपराधियों का है आपराधिक इतिहास 

    एसपी ने बताया कि बरकाकाना के बुधबाजार स्थित रेलवे क्वार्टर निर्माण की साइट पर दो नकाबपोश अपराधियों ने गोलीबारी की थी. जिसे लेकर पतरातू थाना में कांड संख्या 198/2022 के तहत मामला दर्ज किया था.  मामले का अनुसंधान करे हुए पुलिस ने अभियुक्त मानेश्वर कुमार (27वर्ष) पिता जयनंदन महतो, तेलियातू, बरकाकाना निवासी और अभियुक्त राहुल कुमार महतो (35 वर्ष) पिता पृतलाल महतो, तेलियातू बरकाकाना निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त होंडा साइन बाइक जेएच 02 वाई 6894 को जब्त कर लिया गया है. एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. मानेश्वर कुमार पर पतरातू और गोला थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है. वहीं राहुल कुमार पर भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में पतरातू थाना में मामला दर्ज है. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. जल्द ही पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर घटना के अन्य पहलुओं की जांच करेगी .अभियान में ये रहे शामिल दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी में बरकाकाना ओपी प्रभारी पुअनि विनय कुमार और पुअनि सफीउल्लाह सदलबल शामिल थे.

    बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी

    बता दें कि बीते 2 नवंबर की सुबह जिला के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर बाइक सवार अपराधियों ने ठेका कंपनी केके कंस्ट्रक्शन के पर्चेज मैनेजर पर गोली चलाया था. गोली उनके जांघ में लगी थी. घायल पर्चेज मैनेजर का ईलाज मेदांता में चल रहा है.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news