रामगढ़ : चेतमा नदी से अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ : चेतमा नदी से अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ग्राम चेतमा नदी स्थित मंगलवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति के लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने डैम से सटी चेतमा नदी में शव को तैरता देखा. जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मं लेते हुए पोस्टमार्टम के  लिए पतरातू भेज दिया. लोगों की माने तो देखने से शव काफी पूराना लग रहा है.

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news