रामगढ़: बिजली करंट से पति-पत्नी की मौत, घटनास्थल पर उमड़े सैकड़ो लोग

    रामगढ़: बिजली करंट से पति-पत्नी की मौत, घटनास्थल पर उमड़े सैकड़ो लोग

    रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिले में बिजली का करंट लगने से एक दम्पत्ति की मौत हो गई. घटना भुरकुंडा रिवर साइड शिप हाउस पंचायत क्षेत्र की है. दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक पति का नाम अजीत सिंह बताया जा रहा है जो ccl का कर्मी था.

    पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कर ली है. इधर, किसान मोर्चा के पंकज महतो और क्षेत्र के मुखिया विकास पांडे समेत आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़



    Related News