रामगढ़ उपचुनाव: यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो ने शुरू किया चुनावी दौरा, सांसद पर बोला हमला


रामगढ़(RAMGARH): महागठबंधन के साझा उम्मीदवार बजरंग महतो के द्वारा दुलमी प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया गया. उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की. दौरे की शुरुआत पोटमदगा गांव से की गई. यहाँ उन्होंने विभिन्न टोला मोहल्लों में घूम घूम कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. साझा प्रत्याशी बजरंग महतो ने बगरई, बगरई टोला, बोरवा टोला में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा की जनता काँग्रेस पार्टी के साथ हैं. रामगढ़ विधानसभा की देवतुल्य जनता ने पूर्व विधायक ममता देवी को पांच वर्षों के लिए अपना आशीर्वाद दिया था. लेकिन विरोधियों द्वारा षड्यंत्र रचा गया तथा घृणित खेल खेलते हुए पूर्व विधायक की सदस्यता समाप्त करा दी तथा रामगढ़ विधानसभा की भोलेभाले मतदाताओं पर उपचुनाव थोपा गया. इसका माकूल जवाब 27 फरवरी को जनता देगी.
सांसद को चढ़ा हुआ है एक 4 माह के बच्चे का डर
उन्होंने कहा कि सांसद को एक 4 माह के बच्चे से इस कदर डर चढ़ा हुआ है कि वह जहाँ भी जा रहे हैं दूध मुँहे बच्चे का जिक्र जरूर करते हैं. शायद रात में वह चैन से सो नहीं पा रहे और मेरा बेटा उनके सपनों में भी आ रहा है. रामगढ़ में विधायक बनने के बाद ममता देवी को 2 साल कोरोना काल में गुजरना पड़ा. इस दौरान भी उन्होंने जनता की सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. कोरोना के बाद 1 वर्ष के दौरान अनगिनत विकास के कार्य किए गए हैं. जिससे विपक्षी घबरा गए और उन्हें षड्यंत्र रच कर फंसाया गया. गवाहों को भी प्रभावित किया गया. उन्होंने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूँ कि आप लोग सच्चाई का साथ दें और षड्यंत्र कार्यों का मुंह काला करें. आगामी 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब देगी जनता. उन्होंने कहा कि ममता देवी और उनके दूध में बच्चे के एक-एक आँसू के कतरे के बदले वोट की चोट से उन्हें सबक सिखाएं. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोहित पटेल, प्रमान्द सिंह, विरेन्द्र महतो, सिकेनदर कुमार, सुमन कुमार, शिव महतो, अनुप महतो, विकास कुमार, रामप्रसाद महतो, उतम कुमार, छोटन कुमार, युगल किशोर महतो, प्रदीप भोक्ता, धनेश्वर भोक्ता, हेमंत महतो, ताहिर अंसारी, दुग्धेश्वर महतो, खखू महतो, ललित कुमार, बाबुराम महतो, मदन महतो, अनिल तुरी, पिंटू कुमार मौजूद थे.
रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़
4+