रेलवे के शंटिंग कर्मचारियों को अब मिलेंगे संरक्षा यूनिफॉर्म और उपकरण,जानिए क्या है आदेश में 

    रेलवे के शंटिंग कर्मचारियों को अब मिलेंगे संरक्षा यूनिफॉर्म और उपकरण,जानिए क्या है आदेश में 

    धनबाद(DHANBAD): ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने जानकारी दी है कि अब परिचालन विभाग के प्वाइंट्स मैन, गेटमैन, केबिनमैन और लीवरमैन को भी संरक्षा यूनिफॉर्म और उपकरण की आपूर्ति की जिएगी. वर्तमान में यह सुविधा इंजीनियरिंग  विभाग के लाईन कर्मचारियों को मिल रही ही.  इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने पत्र संख्या 2023/ टी टी वन / 76/ मिसलेनियस/ वन दिनांक 17.05.2024 जारी करते हुए सभी महाप्रबंधकों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए है.  उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को लागू कराने के लिए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन काफी समय से प्रयास कर रहे थे. 

    ट्रेन परिचालन में अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों प्वाइंट्स मैन, गेटमैन, केबिनमैन और लीवरमैन को आवश्यक संरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की जा रही थी. यह कर्मचारी परिचालन में संरक्षा से जुड़े कार्य का निष्पादन करते है.  जिसमें हमेशा सतर्कता और सावधानी का ध्यान रखना पड़ता है.  कई मौको  पर यह देखा गया है कि संरक्षा उपकरणों के अभाव में यह  कर्मचारी कार्य करने के दौरान घायल हो जाते है. अभी पिछले दिनों नार्थ फ्रंटियर रेलवे के तिनसुकिया मंडल के डिब्रूगढ़ स्टेशन पर शंटिंग कार्य के दौरान थोड़ी सी असावधानी के कारण एक शंटमैन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था. इन संरक्षा उपकरणों के उपयोग से ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी और कर्मचारियों को स्वयं सुरक्षित रहते हुए संरक्षित ढंग से परिचालन के कार्य करने में सुविधा होगी. इन संरक्षा संसाधनों के अन्तर्गत सेफ्टी शूज, रेनकोट, विंटर जैकेट, दास्ताने, टार्च आदि आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की जाएगी. 

     रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news