राज्य सभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी की आज रातू और चान्हो में जनसभा, शिल्पी नेहा तिर्की व अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में करेंगे वोट की अपील

    राज्य सभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी की आज रातू और चान्हो में जनसभा, शिल्पी नेहा तिर्की व अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में करेंगे वोट की अपील

    रांची (RANCHI) : राज्य सभा सांसद और अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताप गाधी आज सुबह 11 बजे हटिया विधानसभा के रातू सिमलिया मैदान में और दोपहर 2 बजे मांडर विधानसभा के चान्हो प्रखंड के बलसोकरा बाजार टांड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां इमरान प्रताप गढ़ी वर्तमान विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा में कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहेंगे. शिल्पी नेहा तिर्की ने लोगों से हजारों की संख्या में भाग लेकर सभा को सफल बनाने का विनम्र अनुरोध किया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news