राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने फंड से दिया एंबुलेंस, जानिए किसे मिला

    राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने फंड से दिया एंबुलेंस, जानिए किसे मिला

    रांची (RANCHI) : झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे. अपने सांसद कोष दीपक प्रकाश ने कई जनकल्याण के काम किए हैं. इस बार उन्होंने एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया है. लाइफ सपोर्टेड इक्विपमेंट के साथ यह एंबुलेंस है.

    किसे दिया गया एंबुलेंस, जरूर जानिए

    लगभग 50 लाख रुपए की लागत वाली इस एंबुलेंस को दीपक प्रकाश ने गूंज परिवार को दिया है.गूंज परिवार सिल्ली का है.गौर से आप इस एंबुलेंस को देखेंगे तो आपको लगेगा कि इसमें दीपक प्रकाश के अलावा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की तस्वीर लगी हुई है. आजसू एनडीए का घटक दल है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का पुराना पार्टनर रहा है.

    गूंज परिवार सिल्ली के विधायक आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का है. यह एंबुलेंस सिल्ली के लोगों के लिए विशेष रूप से होगी. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि मानव सेवा के लिए उन्होंने एंबुलेंस दिया है.जरूरतमंद को इसकी सेवा उपलब्ध होगी.

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news