झारखंड में 28 जुलाई से वापस से शुरू होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    झारखंड में 28 जुलाई से वापस से शुरू होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रांची (RANCHI) : झारखंड में इस साल बारिश ने कुछ खास असर नहीं दिखाया है. जिस वजह से पूरे राज्य में कम बारिश हुई है. इसी बीच रांची मौसम विभाग ने बताया कि 28 जुलाई से 30 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

    विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    बता दें कि मौसम को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है. लोगों से अपील की गई है कि सुरक्षित स्थान में रहे, बारिश  के समय पेड़ की नीचे खड़े ना रहें और बिजली के पोल से दूर रहें. वहीं मौसम को देखते हुए राज्य के किसानों ने भी अपील की गई है कि मौसम खराब होने के दौरान अपने खेत में ना जाएं.

    इन इलाकों में हुई कम बारिश

    बता दें कि मानसून की बेरुखी की वजह से झारखंड के  धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, लातेहार, बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा और सरायकेला में औसत से कम बारिश हुई है. जिससे किसानों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news