जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर में हल्की बारिश के पानी ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया है. जिससे दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुश चुका है. लोग आस-पास के उचे जगहों पर रहने को विवष है. वही अचानक देर शाम आई बिजली ने 3 लोगों को अपने चपेट में ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बता दें कि 2 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं बुजुर्ग को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बिजली आते ही पानी में करंट आ गया और तीन लोग अपने घर का सामान निकाल रहे थे. जिस कारण तीनों बिजली के चपेट में आ कर घायल हो गए. फिलहाल बुजुर्ग की हालत चिंता जनक बनी हुई है.
रिपोर्ट. रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

