RAILWAY NEWS: गया और रांची के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन! जानिए किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी ट्रेन

    RAILWAY NEWS: गया और रांची के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन! जानिए किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी ट्रेन

    रांची(RANCHI): रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेकनीशियन पद के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा को देखते हुए कोडरमा-गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के मध्य एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 03640/03639 का परिचालन किया जाएगा .इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे.

    गाड़ी संख्या 03640 गया-रांची परीक्षा स्पेशल दिनांक 19, 22, 23, 25, 26, 27, 28 एवं 29 दिसंबर, 2024 को गया से 14.45 बजे खुलकर 15.55 बजे कोडरमा, 16.28 बजे हजारीबाग रोड,  16.50 बजे पारसनाथ, 17.30 बजे नेसुब गोमो, 18.30 बजे धनबाद, 19.15 बजे कतरासगढ़, 19.58 बजे चन्द्रपुरा, 20.35 बजे बोकारो स्टील सिटी एवं 21.40 बजे मुरी रूकते हुए 23.00 बजे रांची पहुंचेगी .

    वापसी में, गाड़ी संख्या 03639 रांची-गया परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 23, 24, 26, 27, 28, 29 एवं 31 दिसंबर, 2024 को रांची से 00.30 बजे खुलकर 01.30 बजे मुरी, 02.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 03.35 बजे चन्द्रपुरा, 04.10 बजे कतरासगढ़, 04.50 बजे धनबाद, 05.35 बजे गोमो, 05.55 बजे पारसनाथ, 06.18 बजे हजारीबाग रोड एवं 06.50 बजे कोडरमा रूकते हुए 08.30 बजे गया पहुंचेगी .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news