Railway News: रेल मंत्री जी-केवल वेंडर पर फाइन से कैसे सुधर जाएगी बेस किचेन सिस्टम, पढ़िए क्यों मचा हुआ है हंगामा !

    Dhanbad, Jharkhand
    Railway News: रेल मंत्री जी-केवल वेंडर पर फाइन से कैसे सुधर जाएगी बेस किचेन सिस्टम, पढ़िए क्यों मचा हुआ है हंगामा !

    धनबाद (DHANBAD) : देश की प्रीमियम ट्रेन नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में बासी भोजन को लेकर हुए हंगामा के बाद रेलवे के हाथ पांव फूल गए है. रेलवे इसकी जांच कराया है और आगे बृहत स्तर पर कराने  की रूपरेखा तय की गई है. आईआरसीटीसी सूत्रों के अनुसार खाने में खराबी की जांच की गई है. सप्लाई करने वाले वेंडर पर ₹100000 का जुर्माना लगाया गया है. ट्रेन में मौजूद सुपरवाइजर के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मुख्यालय के सुपरवाइजर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. जो भी हो, लेकिन बासी भोजन को लेकर राजधानी एक्सप्रेस की जितनी भद पिटनी थी, उतनी पीट गई. यात्रियों को जो परेशानी हुई सो अलग. सारा मामला बेस किचन को लेकर हुआ बताया गया है. वहीं से खाना बासी आपूर्ति की गई और उसे यात्रियों के बीच बांटा गया. 

    आउटसोर्स बेस किचन रेलवे की साख पर बट्टा लगा रही

    बताया जाता है कि आउटसोर्स बेस किचन रेलवे की साख पर बट्टा लगा रही है.यह कोई एक दिन की बात नहीं है.लगातार इसकी शिकायतें मिल रही है.नए प्रयोग में पैंट्री कार में तैयार होने वाले भोजन को बेस किचन के हवाले कर दिया गया है.रेलवे प्रयोग पर प्रयोग कर रहा है .इधर, प्रीमियम ट्रेन राजधानी जैसे यात्रियों को बासी भोजन मिल रहा है. दरअसल, राजधानी सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों के लिए पहले पैंट्री कार में ही भोजन तैयार किया जाता था. लेकिन रिसेंटली इसमें कई बदलाव कर दिए गए हैं. अब कई जगहों पर बने बेस किचन से ट्रेन में खाना दिया जाता है. यह बेस किचन आउटसोर्स किया गया है. निजी एजेंसियों को ठेके पर दिया गया है. 

    बेस किचन सिस्टम शुरू होने के बाद शिकायतों की आ गई है बाढ़ 

    यह बात भी सच है कि बेस किचन से तैयार खान की सप्लाई शुरू होने के बाद से ट्रेनों में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें बढ़ गई है. यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं. कहते हैं कि बेस किचन से मिलने वाला खाना कई बार खराब होता है. इधर, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में तो मामला ऐसा हुआ है कि यात्रियों को कई घंटे तक भूखे रहना पड़ा. कुंहासे की मार तो ट्रेनों पर पड़ रही है और उसका खामियाजा रेल यात्री भुगत रहे हैं. ट्रेन लेट हो और ऊपर से बासी भोजन मिले. तो फिर यात्रियों की क्या हाल होती होगी, यह तो कोई भूखा यात्री ही बता सकता है. 

    नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को लेकर शुरू है हंगामा 

    बताया गया है कि 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार और रविवार को यात्रियों को खराब भोजन बांटा गया. सब्जी खराब हो चुकी थी .चावल दाल के पैकेट से भी दुर्गंध आ रही थी. चावल ठीक से पका हुआ भी नहीं था. यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद पैंट्री कार के कर्मचारियों से की. लेकिन वह कुछ भी नहीं कर सका. यात्रियों की माने तो नई दिल्ली से 4 जनवरी को शाम में खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस रात लगभग 11 बजे खुली थी. देर रात को भोजन दिया गया. उसमें सब्जी खराब थी. अगली सुबह नाश्ते में दिया गया ब्रेड भी ठीक नहीं था. दोपहर का भोजन भी देर से दिया गया. चावल और दाल में दुर्गंध आ रही थी. यात्री उसे खा नहीं सके. यात्री हो हल्ला करने लगे. फिर भी कोई समाधान नहीं निकला. धनबाद पहुंचते पहुंचते ट्रेन 13 घंटे लेट हो चुकी थी. ट्रेन में दूसरा कोई वेंडर नहीं चलता. मजबूरी में यात्रियों को भूखे रहना पड़ा. 

    रिपोर्ट-धन्यबद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news