पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए रेल कर्मचारियों ने बढ़ाया दबाव, करेंगे भूख हड़ताल

    पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए रेल कर्मचारियों ने बढ़ाया दबाव, करेंगे भूख हड़ताल

    धनबाद(DHANBAD):  नई पेंशन नीति बंद कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग पर   रेल कर्मचारी राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल करेंगे. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा और धनबाद मंडल ईसीआरकेयू मीडिया प्रभारी एन के खवास में बताया कि  ओपीएस बहाली के लिए गठित संयुक्त फोरम के संयोजक  और एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर तथा ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय और महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर 8 जनवरी को धनबाद मंडल के ईसीआरकेयू के सभी 14 शाखाएँ नई  पेंशन नीति रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर  क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे. 

    32 श्रमिक संगठनों का बना ही फोरम 

     जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने बताया  कि पुरानी  पेंशन बहाली की मांग को लेकर 32 श्रमिक संगठनों ने संयुक्त फोरम का गठन किया है.  इस फोरम में सभी केंद्रीय, राज्य सरकार, शिक्षक संघ, अराजपत्रित, रक्षा मंत्रालय के अधीन सिविल कर्मचारी आदि के रूप में कार्यरत कर्मचारियों के श्रमिक संगठन शामिल है.  इस फोरम के कंवेनर एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा है.  आगामी संसदीय चुनावों के मद्देनजर पुरानी  पेंशन को केन्द्रीय स्तर पर बहाल  करने की मांग महत्वपूर्ण होती  जा रही है.  देश में कांग्रेस और गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्य सरकार के कर्मचारियों को पुरानी  पेंशन के अंतर्गत लाते हुए उनके बुढ़ापे में जीवन यापन करने की चिंता से वहाँ की सरकारों ने  मुक्त कर दिया है.  इधर, कर्मचारियों के आंदोलन के बढ़ते प्रभाव और आगामी संसदीय चुनाव तथा कई राज्यों में विधानसभा के चुनावों में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों ने भी इसपर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है.

    महाराष्ट्र सरकार ने भी कर दी है घोषणा 
     
     इसी कड़ी में महाराष्ट्र में वर्तमान राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए पुराणी  पेंशन बहाली की घोषणा कर दी है.  उधर, केंद्र सरकार ने भी नई  पेंशन योजना को कर्मचारियों के लिए बेहतर बनाने के तरीकों की अनुसंशा के लिए एक समिति बनाई है.  लेकिन फेडरेशन सहित सभी कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि पुरानी  पेंशन बहाली से कम कोई भी योजना स्वीकार नहीं की जाएगी.  इस आयोजन के लिए  धनबाद क्षेत्र में डीआरएम ऑफिस कैंपस में सुविधा केंद्र के सामने 8 जनवरी सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ईसीआरकेयू के पांच प्रमुख शाखा धनबाद शाखा एक,धनबाद शाखा दो, धनबाद लाइन ब्रांच, कतरास ब्रांच और पथरडीह ब्रांच ने संयुक्त रूप से भूख हड़ताल करने का कार्यक्रम रखा गया है.  जिसका नेतृत्व नेताजी सुभाष,सोमेन दत्ता, एनके खावस, बीके दुबे, इंद्र मोहन इंद्र मोहन सिंह और बीके साव करेंगे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News