रेल कर्मियों  ने भी उठाया पुरानी पेंशन का मुद्दा ,जानिए क्या हुए निर्णय 

    रेल कर्मियों  ने भी उठाया पुरानी पेंशन का मुद्दा ,जानिए क्या हुए निर्णय 

    धनबाद(DHANBAD)  | ऑल इंडिया रेलवमेंस फेडरेशन का 99 वां वार्षिक  अधिवेशन मुंबई में बुधवार को सम्पन्न हुआ.  इस अधिवेशन में महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव सहित धनबाद मंडल के केन्द्रीय प्रतिनिधियों में ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पाण्डेय, अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन तथा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह जोनल सेक्रेटरी एआईआरएफ ओ पी शर्मा सहित शाखाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए.  अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस महासम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर  चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए.  इन विषयों में से प्रमुख मुद्दा रहा सरकार द्वारा पुराने पेंशन को लागू नहीं करने के विरोध में 21 से 22 नवंबर को रेलकर्मियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.  पुरानी  पेंशन लागू करने के पक्ष में सरकार द्वारा सार्थक प्रतिक्रिया नहीं करने के विरोध में रेल हड़ताल करने के समर्थन में उनसे सहमति प्राप्त की जाएगी.  

    सरकार पर दवाब बनाने का लिया गया निर्णय 

    साथ ही, सम्मेलन में ट्रेक मेंटेनर, प्वाइंट मैन तथा, रनिंग कर्मचारियों को उच्चतम ग्रेड पे प्रदान करने, बोनस की सिलिंग वर्तमान में 7000 से बढ़ाकर 18000 करने, जोखिम कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता स्वीकृत करने सहित एआईआरएफ द्वारा प्रस्तुत किए गए मांगपत्र पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन की निरंतरता के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए.  इस सम्मेलन में एआईआरएफ के राष्ट्रीय नेतृत्व का जोनल प्रतिनिधित्व करने के लिए नये कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति की गई.  ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री तथा धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन को कार्यकारिणी समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया.  ईसीआरकेयू की महिला केन्द्रीय पदाधिकारी श्रीमती मृदुला कुमारी को भी महिला नेतृत्व में उनकी अहम भूमिका निभाने के लिए कार्यकारिणी समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया.  प्रतिनिधियों में सोमेन दत्ता, पी के सिन्हा, रूपेश कुमार, नेताजी सुभाष, ए के तिवारी, आई एम सिंह, बी के साव, रणधीर प्रसाद, बी बी सिंह, सुनील कुमार सिंह, आर एन चौधरी आदि उपस्थित थे. यह  जानकारी ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने दी है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news