जमशेदपुर में नशे का कारोबार, लाखों रुपए के नशीले पदार्थ बरामद

    जमशेदपुर में नशे का कारोबार, लाखों रुपए के नशीले पदार्थ बरामद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में एक तरफ शहर के युवा छोटी-छोटी बातों को लेकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब जिला पुलिस के साथ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति भी एक्शन में दिख रहा है. शहर के युवाओं को अब नशीली पदार्थों के सेवन का लत लगता जा रहा है. अब इस पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है. 

    स्कूल कॉलेज के बाहर की गई छापेमारी

    समिति द्वारा शहर के तमाम स्कूल कॉलेज के पास खुले दुकानों पर छापेमारी की जा रही है.  इस छापेमारी में लगभग 70 किलो तक नशीली पदार्थ जब्त किए गए हैं. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कई दुकानदारों पर केस भी किया गया है. उपायुक्त के निर्देश के बाद शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.  जहां स्कूल कॉलेज के बगल में दुकान खोल कर युवाओं को सिगरेट गुटका और नशीला पदार्थ बेचने पर विशेष रुप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    उपायुक्त के निर्देश पर की गई कार्रवाई

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी मैनेजर रवि सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के बाद पूरे शहर में यह कार्रवाई की जा रही है और बड़ी संख्या में नशीली पदार्थ बरामद किए गए हैं.  नशीले पदार्थ जब्त कर दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है. विभाग द्वारा दुकान दारों को  दोबारा पकड़े जाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी गई है.  

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news