राज्य के 15 जिलों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 1.34 करोड़ रुपए  की बिजली चोरी का मामला आया सामने 

    राज्य के 15 जिलों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 1.34 करोड़ रुपए  की बिजली चोरी का मामला आया सामने 

    रांची(RANCHI) - झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ समेकित छापेमारी की गई है.राज्य के 15 जिलों में एक साथ छापेमारी में बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं. सैकड़ों लोग और प्रतिष्ठानों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराए गए हैं.

    जानिए बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी विस्तार से

     राज्य के 15 जिलों में झारखंड ऊर्जा विकास निगम की टीम के द्वारा छापेमारी की गई. शनिवार को प्रातः 6 बजे से शाम 5 बजे तक छापेमारी चलती रही. ऊर्जा विकास निगम की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3297 ठिकानों पर छापेमारी की गई. सबसे अधिक 623 प्रतिष्ठानों पर रांची जिले में छापेमारी की गई. उसके बाद जमशेदपुर जिले में 477 ठिकानों पर छापेमारी की गई.

    राज्य में बिजली चोरी की शिकायतें लगातार आती रहती हैं. इसके खिलाफ झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम समय-समय पर छापेमारी करता रहता है. बावजूद इसके बिजली चोर यह काम करने से बाज नहीं आ रहे हैं. चाईबासा, धनबाद, चतरा, डाल्टनगंज, गढ़वा, गुमला, साहिबगंज, दुमका ,गिरिडीह, देवघर हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा जिले में छापेमारी की गई.

    बड़ी राशि की चोरी के मामले उजागर हुए

    ऊर्जा विकास निगम के अनुसार 3297 का नोट छापेमारी की गई.687 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है. ऊर्जा विकास निगम के असेसमेंट के अनुसार 1 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक यूपी की बिजली चोरी का पता चला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news