शराब के खिलाफ छापेमारी पुलिस को पड़ी भारी, खूब चली लाठियां, पढ़ें विस्तार से  

    शराब के खिलाफ छापेमारी पुलिस को पड़ी भारी, खूब चली लाठियां, पढ़ें विस्तार से

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR ): जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ बस्ती में देर रात छापेमारी की गई. इस दौरान थाना प्रभारी पर स्थानीय लोगों ने गाली गलौज और बदतमीजी करने का आरोप लगाया. जिसके बाद सैकड़ों बस्तीवासी सीतारामडेरा थाना का घेराव कर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

    शराब के खिलाफ छापेमारी पुलिस को पड़ी भारी

    वहीं  देर रात तक थाने को बंद कर आक्रोशित लोगों ने अपना विरोध जताया.  इतना ही नहीं महिलाओं ने चूड़ी निकाल थाने में फेंका और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की. बस्ती के लोग देर रात तक थाना को बंद कर थाना प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे. वहीं सूचना के बाद  एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.

    जानें क्यों पुलिस पर लोगों ने लगाया बदतमीजी का आरोप

    वहीं आपको बता दें कि बस्ती के लोगों का कहना है कि आए दिन थाना प्रभारी  बस्ती में महिला और युवती से बदतमीजी और गाली गलौज करते है.  जब तक थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई  नहीं होगी तब तक बस्तीवासी इसी तरह पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे , इतना ही नहीं बस्ती के लोगों ने थाना पर पथराव भी किया.  जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी बस्ती के लोगों को भगाया.  वहीं इस मामले ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है.

    रिपोर्ट रंजीत ओझा



    Related News