गुमला में राहुल गांधी ने खेला आदिवासी कार्ड, कहा- अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो आदिवासियों की जमीन की जाएगी संरक्षित 

    गुमला में राहुल गांधी ने खेला आदिवासी कार्ड, कहा- अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो आदिवासियों की जमीन की जाएगी संरक्षित 

    गुमला(GUMLA) - कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान झारखंड के लोगों से बात की है. अलग-अलग स्थान पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया है.कई मुद्दों को उन्होंने उठाया है.अपनी भारत जोड़ो  न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी झारखंड में हैं . झारखंड में पाकुड़ से प्रवेश किया.उसके बाद धनबाद,बोकारो, रामगढ़ होते हुए रांची आए.उसके बाद खूंटी और गुमला के लिए रवाना हो गए. लोगों से भी बात की. जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला. केंद्र सरकार की कई नीतियों की आलोचना की. लोगों को बताया कि किस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार काम करती है.  वह झारखंड में गठबंधन सरकार के कामकाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड की सरकार अच्छा काम कर रही है.गरीबों के लिए काम कर रही है आदिवासियों के हित में काम कर रही है.

    गुमला में क्या कहा राहुल गांधी ने

     गुमला के बसिया स्थित कामडारा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस राज्य में आदिवासियों की जमीन अलग-अलग तर्क देकर लूटी जा रही है. पिछली सरकार यानी रघुवर दास की सरकार के बारे में उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लैंड बैंक बना था. यह कहा गया था कि अगर 5 वर्ष में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ तो वह जमीन मूलधारक को वापस हो जाएगी. ऐसे जमीन पर आज तक कोई काम नहीं हुआ तो आदिवासियों की यह मन बिल्कुल वादी है.

    आगे क्या कहा राहुल गांधी ने

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में जमीन अधिग्रहण कर उन्हें दे देती है.उन्हें ना तो समय पर कंपनसेशन मिल पाता है. और ना ही रोजगार इस तरह से उनकी जमीन लूट ली जाती है. राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि केंद्र में उनकी सरकार बनी तो आदिवासियों की जमीन संरक्षित की जाएगी.

    भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार

    भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कहा कि राहुल गांधी कब क्या कहते हैं, यह समझ में नहीं आता.उन्हें कुछ जानकारी रहती ही नहीं है. कुछ से कुछ बोल देते हैं. वरिष्ठ विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को इसलिए कोई गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि उनके पास जानकारी का अभाव रहता है और वह अनर्गल बातें करते रहते हैं. जहां तक जमीन लूट की बात है तो सबसे अधिक जमीन की लूट गैर भाजपा शासन में हुई है. झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार में शासन के मुखिया ही जमीन लूट के मामले में जेल के अंदर पहुंच गए हैं. यह अलग बात है कि वह इसे स्वीकार नहीं करते लेकिन राज्य की जनता सब जानती है. उधर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिलने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा बहुत ही सफल रही है और जिस प्रकार से लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी बातों को समझा इससे यह लगता है कि राहुल गांधी अपने उद्देश्य में सफल हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंक जगह राहुल गांधी सक्षम होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news