जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई करते हुए कांवड़ियों संग सूर्य मंदिर धाम पहुंचे रघुवर दास- जानिये क्या कहा

    जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई करते हुए कांवड़ियों संग सूर्य मंदिर धाम पहुंचे रघुवर दास- जानिये क्या कहा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर के शिवालयों में भक्तों के हुजूम उमर पड़ा. सावन की तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर धाम में 35 हजार से ज्यादा कांवरियों ने जलाभिषेक किया. यह जलाभिषेक यात्रा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के नेतृत्व में निकली. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल भक्तों ने स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर सूर्य मंदिर धाम में जलाभिषेक किया. मौके पर रघुवर दास ने देश और दुनिया में सुख समृद्धि और शांति कायम होने की कामना की. कहा कि भगवान शिव विष को पी लेते हैं, इसलिए हमें भी बुराइयों को पीते हुए अच्छाई की तरफ आगे बढ़ना चाहिए. 

    यह भी पढ़ें:

    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी, पारस अस्पताल में कराया गया भर्ती

    बैंड बाजे के साथ शिवालय तक पहुंचे शिव भक्त 
    आमतौर पर जैसे बाबा नगरी में भीड़ रहती है. ठीक उसी तरह गेरुआ रंग में पूरा शहर रंग गया. चारों तरफ भगवान शिव की आराधना की गूंज. भक्तों का मनोबल बढ़ाते हुए बैंड बाजे के साथ कलाकार. भक्त नाचते-गाते और बोल बम बोल बम के नारे लगाते हुए सूर्य मंदिर धाम पहुंचे. शिवालय में कतार बद्ध होकर जलाभिषेक किया. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news