सीएम हेमंत सोरेन पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने फिर साधा निशाना, कहा- आबुआ राज्य का बबुआ सीएम

    सीएम हेमंत सोरेन पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने फिर साधा निशाना, कहा- आबुआ राज्य का बबुआ सीएम

    देवघर (DEOGHAR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. रघुवर दास ने शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी के नाम से अलंकृत किया है. उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है कि आदिवासी सीएम रहते हुए भी आदिवासियों के हित में कोई भी काम वर्तमान सरकार नहीं कर रही है. उन्होंने हेमंत सोरेन को अबुआ झारखंड के बबुआ मुख्यमंत्री तक कह डाला. जल जंगल जमीन हमारा है का नारा झारखंड मुक्ति मोर्चा का मुख्य उद्देश्य रहा है. इसपर कटाक्ष करते हुए रघुवर दास ने कहा की हेमंत सरकार जिस तरह से जल, जंगल, जमीन का अवैध रूप से सफाया करवा रही है, हेमंत सरकार वो प्रमाणित करता है कि वास्तव में यह नारा इसी लिए बनाया गया है. इनकी सरकार हमेशा इसी मुद्दे पर बनती आ रही है और झारखंड के जल जंगल जमीन को झामुमो हमेशा से अपना बताया है. इनके इस बात का प्रमाण भी सिद्ध हो रहा है जिस तरह से झामुमो जल जंगल जमीन को अपना बताकर लूट रही है उससे यही प्रमाणित होता है कि झारखंड में पार्टी का मंसूबा क्या है.

    यह भी पढ़ें:

    सीएम बनने के बाद पहली बार 11 जुलाई को जामताड़ा आएंगे हेमंत सोरेन, तैयारी जोरों पर

    किया जा रहा आदिवासियों को ठगने का काम

    आदिवासियों के हित की बात करने वाली पार्टी झामुमो पिछले ढाई साल में सिर्फ आदिवासियों को ठगने का काम किया है. ना तो हेमंत सरकार ने आदिवासियों को रोजगार दिया ना ही इनके विकास के लिए कोई योजनाएं बनाई बल्कि इनकी संस्कृति पर भी हमला किया जा रहा है. रघुवर दास ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, इसलिए यहां के पहाड़ बालू का अवैध खनन कर बांग्लादेश भेजा जा रहा है..हाल के दिनों में ईडी की कार्रवाई से यह प्रमाणित होता है, किस तरह से इस सरकार में अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है. जल जंगल जमीन लूटने का काम सिर्फ सोरेन परिवार ने किया है. झारखंड की सरकार से जनता जानना चाहती है कि पिछले ढाई वर्षो में अवैध उत्खनन के अलावा राज्य में जनता के हित में क्या-क्या कार्य हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इन दिनों देवघर दौरे पर हैं.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news