जमशेदपुर : रघुवर दास ने सूर्य मंदिर छठ घाट का किया निरीक्षण, लोगों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का किया आग्रह 

    जमशेदपुर : रघुवर दास ने सूर्य मंदिर छठ घाट का किया निरीक्षण, लोगों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का किया आग्रह 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर के सिदगोड़ा का सूर्य मंदिर छठ घाट पूरी तरह से सज धज करके तैयार हो गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सूर्य मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान सूर्य भगवान राम भगवान शिव मां दुर्गा और हनुमान जी की पूजा अर्चना की. इसके उपरांत रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर स्थित आज शाम होने वाले भजन संध्या और वहां दोनों छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस मौके पर आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह एवं मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम लोगों से आज शाम 7:00 बजे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि आस्था का यह महापर्व सभी लोग साफ-सुथरा करके मनाते हैं. उसी को देखते हुए सूर्य मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों को सजाया संवारा गया है. सुरक्षा के यहां पुख्ता इंतजाम भी किया गया है. इस छठ घाट पर चेंजिंग रूम सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम सुविधा मुहैया करवाई गई है ताकि आने वाले व्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news