साहिबगंज में छात्रावास निर्माण पर सवाल: घटिया काम का लगा आरोप, मुखिया ने रुकवाया निर्माण

    Sahibganj News: जिले के जनजातीय आवासीय मध्य विद्यालय धमधमिया में बन रहे छात्रावास निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप के बाद स्थानीय मुखिया ने काम को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है.

    साहिबगंज में छात्रावास निर्माण पर सवाल: घटिया काम का लगा आरोप, मुखिया ने रुकवाया निर्माण

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): जिले के जनजातीय आवासीय मध्य विद्यालय धमधमिया में बन रहे छात्रावास निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप के बाद स्थानीय मुखिया ने काम को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है.

    मुखिया का आरोप है कि निर्माण कार्य में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. घटिया सामग्री के इस्तेमाल से भवन की मजबूती पर असर पड़ सकता है, जिससे भविष्य में छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

    मामले को गंभीर बताते हुए मुखिया ने उपायुक्त से जल्द से जल्द जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य बंद ही रहेगा.

    घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

    वहीं प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने की बात कही गई है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और निर्माण कार्य दोबारा कब शुरू किया जाएगा.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news