बाघमारा में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, महापौर संजीव सिंह का प्रशासन पर हमला

    बाघमारा में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, महापौर संजीव सिंह का प्रशासन पर हमला

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है. सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र के संदर्भ में धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने बाघमारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है. महापौर संजीव सिंह ने कहा है कि शुभम यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की घटना यह दर्शाती है कि बाघमारा में अपराधियों का आतंक कायम है उन्होंने बताया कि शुभम यादव पर पहले कई आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन समय के साथ वह कई मामलों में बरी भी हो रहे थे.इसके बावजूद इस तरह की सरेआम हत्या होना, क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

    लोगों में भय का माहौल

     महापौर ने यह भी कहा कि बाघमारा में पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी है, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.मेयर संजीव सिंह ने कहा "बाघमारा में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है. प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा कायम हो सके.

    प्रशासन से जल्द और ठोस कार्रवाई की उम्मीद 

    महापौर ने धनबाद के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बाघमारा क्षेत्र को अपराध और आतंक के साये से मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं और लोग प्रशासन से जल्द और ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News