देवघर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल,  बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना,देश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की

    देवघर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल,  बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना,देश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की

    देवघर(DEOGHAR):पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित आज देवघर पहुंचे.एयरपोर्ट पर जिला के उपायुक्त विशाल सागर और एसपी राकेश रंजन ने भव्य स्वागत किया.एयरपोर्ट पर ही राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

     विधि विधान से किया पूजा अर्चना

     देवघर एयरपोर्ट से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित सीधा बाबा मंदिर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन के अलावा तीर्थ पुरोहितों द्वारा स्वागत किया गया.मंदिर परिसर में राज्यपाल को पुरोहित द्वारा मंत्रोचारण के साथ संकल्प कराया गया,फिर गर्भगृह में ले जाकर विधि विधान से बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा कराई गई. 

    राज्यपाल ने देश की खुशहाली, देश वासियों की सुख, समृद्ध की कामना की

     पूजा अर्चना के दौरान राज्यपाल ने देश की खुशहाली, देश वासियों की सुख, समृद्ध की कामना बाबा बैद्यनाथ से की,मंदिर कार्यालय में राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ धाम का स्मृति चिन्ह जिला के उपायुक्त और एसपी द्वारा भेंट की गई.राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था का पूरा इंतज़ाम किया गया था. 

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 



    Related News